Tranding

कुशाग्र की हत्या है रेयरेस्ट ऑफ रेयर,हत्यारों को मिले सजाए मौत - अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

न्याय संघर्ष समिति के संयोजक और माल रोड व्यापारी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता की अगुआई में हर वर्ग हर वर्ग के लोगों ने कुशाग्र के हत्यारे प्रभात,रचिता और तीसरे साथी की फोटो पर कालिख पोत कर उनके चित्रों को जलाया और सजाए मौत की मांग की। हत्यारों पर एनएसए के तहत भी कार्यवाही की मांग करी।व्यापारी,मजदूर,बच्चे ,हिंदू,

मुस्लिम हर वर्ग के लोग मौजूद रहे और सबमें भयंकर आक्रोश दिखा।

अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की इस घटना ने पूरे कानपुर को हिला के रख दिया और हर समाज हर वर्ग के लोगों में भयंकर आक्रोश है।

अभिमन्यु गुप्ता ने मांग करी की यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस है इसलिए सजाए मौत ही होनी चाहिए।अभिमन्यु गुप्ता ने मांग करी की मामले की फास्ट ट्रैक सुनवाई के साथ सभी आरोपियों पर एनएसए की कार्यवाही भी हो और इस बात को सुनिश्चित किया जाए की आरोपियों को सजाए मौत मिले। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह rarest of rare श्रेणी का अपराध है इसलिए इसमें सजाए मौत ही होनी चाहिए।

अभिमन्यु गुप्ता,भामाशाह सेवा समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी,माल रोड व्यापारी एसोसिएशन के संदीप गुप्ता,रूपेश गुप्ता,वैभव जैन,प्रेम कश्यप,राम प्रकाश तिवारी,सुभाष तिवारी,करण सिंह आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.