हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
भारतीय बाल रोग अकादमी द्वारा किशोरा वस्था सप्ताह के अवसर पर यूपी किराना स्कूल किदवई नगर में टीनेज डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रोली मोहन, डॉक्टर देवेन्द्र अवस्थी डॉक्टर ए के आर्या ने किया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राओ ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर रोली मोहन ने बताया कि लड़कों में किशोरावस्था में ही टेस्टोस्टेरोन तेजी से बनते हैं जिसकी वजह से उनके भीतर कई तरह से शारीरिक बदलाव होते हैं इस दौरान उन्हें मुहासे अधिक होते हैं लड़कियों में एस्ट्रोजन के बैलेंस के लिए एंड्रोजन का निर्माण तेजी से होता है जिसकी अधिकता न सिर्फ मुहासे मलिक चेहरे पर बाल की समस्या भी दे सकती है हार्मोनल बदलाव की वजह से शरीर के तेल ग्रंथि अधिक सक्रिय हो जाते हैं जिससे त्वचा अधिक तैलीय हो जाती है और मुहासे की दिक्कत होती है।
डॉ अरुण कुमार आर्य ने इस वर्ष की थीम के विषय में जानकारी दी l कार्यक्रम के अन्त में एक रैली भी निकाली गई जो स्कूल हॉल से स्कूल प्रांगण तक l कार्यक्रम में अजय खन्ना व स्कूल की प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भाग लिया
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.