Tranding

जिला स्थापना दिवस पर मानवाधिकार सहयोग संघ भारत ने केक काट ‌कर जिलेवासीय को दी बधाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सहयोग संघ भारत ने पिउनीबाग बसवरिया स्थित जिला कार्यालय पर,संगठन के प्रदेश,जिला तथा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के बीच केक काट कर जिले वासियों को बधाई दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जिलाअध्यक्ष‌,तनवीरआलम ने कहा कि 8 नवंबर 1972 को चंपारण जिला अपने अस्तित्व में आया,जिससे जिलेवासियों के लिएअत्यंत हर्ष का माहौल रहा।पहले केवल चंपारण के नाम से जाना जाता था,बाद में विभाजन के बाद पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण दो जिला बना।पश्चिमी चंपारण के लोग अक्सर अपना काम करवाने या कोई बड़ी योजना की जानकारी के लिए मोतिहारी की ओर रुख किया करते थे,लेकिन 8 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिला के अस्तित्व में आ जाने से इस जिला के लोगों को विभिन्न प्रकार की सहूलियत मिल गई। जिससे सहज रूप से यहां के निवासी को अपना काम अपने ही जिला में हि करवाना संभव हो पाया।आज की कार्यक्रम में प्रदेशअध्यक्ष,सरफुद्दीन हुसैन, प्रदेशउपाध्यक्ष,विनय कुमार, अधिवक्ता,रवि कुमार,मुमताज आलम,नसीमअंसारी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम के उत्साह को दोगुना कर दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.