Tranding

कैम्प में सैकड़ों दिव्यांगजनों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ।

पांच दिव्यांगजन को मिली ट्राईसाईकिल

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के सयुंक्त तत्वावधान में कैम्प शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क मे आयोजित हुआ|

 कैम्प का उद्घघाटन मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने की |

इस अवसर पर विधायक सुरेन्द मैथानी को आना था लेकिन अचानक लखनऊ जाना पडा जिसके कारण कैम्प मे नही आ सके |आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिव्यांग बोर्ड के डाक्टर रमित रस्तोगी, डाक्टर सुमित मिश्रा, डाक्टर अतुल सचान ने दिव्यांगजनो का प्रमाण पत्र बनवाया|विनय उत्तम ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है | दिव्यांगजनों के सर्वागीण विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है | दिव्यांगजन की जो भी समस्याएं हमारे समक्ष आती है हम उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास करते हैं | दिव्यांगजनों की मूल भूत समस्याओं के समाधान के लिये शासन व प्रशासन के सहयोग से समाधान कराया जाता है |

 विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जो दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये है वो किसी भी दिन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क मे सुबह 9 से 11 बजे तक या फिर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय सेवायोजन परिसर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं |कैम्प में दिव्यांग व्यक्तियों को बैट्री चलित ट्राई साईकिल 18, बैसाखी 14, कान कि मशीन 9 , ट्राई साईकिल 22 ,व्हील चेयर 4, ब्लाइंन्ड स्टीक, दिव्यांग पेंशन, रेलवे यूनिक कार्ड 28 , दुकान निर्माण व संचालन ऋण, उधोग के लिये ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना, परिवहन निगम बस में नि:शुल्क यात्रा पास, आवास योजना, राशन कार्ड आदि योजनाओं का लाभ दिया गया | आज के कैम्प मे राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, वैभव दीक्षित, कमलेश कुमार सिंह, गुड्डी दीक्षित, जितेन्द्र गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रशान्त, गोविन्द व सभी विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपलब्ध थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.