शहाबुद्धीन अहमद
बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।
यूनीमनी फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड ने चिल्ड्रनस डे के अवसर पर बेतिया रेलवे स्टेशन के सामने प्राइमरी स्कूल के बच्चों में एक छोटी सी प्रतियोगिता का आयोजन करके,उनका शिक्षा के प्रति मनोबल बढ़ाने हेतु उनके बीच पेन,कॉपी,पेंसिल,बैग,टॉफी का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। यूनीमनी फाइनेंशियल सर्विस बेतिया के शाखा प्रबंधक,संतोष कुमार, कर्मी,नवनीत कुमार,विशाल कुमार,विनोद कुमार उपस्थित रहे,साथ ही रीजनल हेड, प्रवीण कुमार ने संवाददाता को बताया कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं,हमारा उद्देश्य है कि तमाम स्कूली बच्चों को युनीमनी फाइनेंशियल सर्विस की ओर से प्रति वर्ष इन बच्चों में गिफ्ट बाट कर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे,ताकि आने वाले कल का भविष्य उज्जवल हो,साथ ही उन्होंने आगे कहा कि गिफ्ट तो एक बहाना है, जिसके चलते बच्चों के मनोबल को बढ़ावा देना है, ताकि यह बच्चे आगे बढ़कर भविष्य में अच्छे समाज का निर्माण कर सकें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.