गुलियापुरा में मतदान करने की सामूहिक शपथ दिलाई।
सबसे पहले मतदान, बाद में जलपान- रामजीशरण राय
दतिया, मध्यप्रदेश।
लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में "स्वीप" मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वदेश नवांकुर संस्था, मेन्टर यूथ क्लब, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमई एवं सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित गतिविधियों की श्रृंखला में आंगनवाड़ी केंद्र गुलियापुरा में मतदाता जागरूकता सभा मताधिकार के प्रति आमजन को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक निर्भीक, निडर, बिना लोभ लालच के मतदान करने की बलवीर पाँचाल व अशोककुमार शाक्य ने सामूहिक शपथ दिलाई गई।
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें एवं पहले मतदान बाद में जलपान के नारे संस्था प्रमुख, वरिष्ठ समाजसेवी रामजीशरण राय ने लगवाए।
इस अवसर पर नंदकिशोर कुशवाहा, बलवीर कुशवाहा, बीएलओ कमलेश चौहान, श्रीमती गीता राजपूत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भारती, छोटेलाल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, बानसिंह कुशवाहा, श्रीमती अनिता कुशवाहा, रति बाई कुशवाहा, महादेवी कुशवाहा, कमलावती कुशवाहा, विमला, जानकी कुशवाहा रामप्यारी, धनवंती कुशवाहा आदि सम्मिलित रहीं।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मतदान जागरूकता सभा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेंमई के बलवीर पाँचाल, आयुष राय, अशोककुमार शाक्य, शिवा राय व ब्रजेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही। उक्त जानकारी स्वदेश नवांकुर संस्था के पीयूष राय ने दी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.