Tranding

परिवारवाद और तानाशाही को उखाड़ फेंकने की तैयारी।

श्रीमाधोपुर में भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ एकजुट हुआ क्षेत्र का सर्व समाज।

अजीतगढ़, जयपुर, राजस्थान।

श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में ताल ठोक रहे बलराम यादव के साथ सर्व समाज आ चुका है। क्षेत्र में परंपरावाद व परिवारवाद के खिलाफ लोग एकजुट हो गए हैं। जिसके चलते इस बार परंपरावाद पर कुठाराघात करते हुए परिवर्तन की लहर चल रही है।जिसमें सर्व समाज के लोग बलराम यादव के साथ एकजुट होकर मैदान में नजर आने लगे हैं।

श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी दलों से आजिज़ आ चुके सर्व समाज ने इस बार राजनैतिक पार्टियों को सबक सिखाने की ठान ली है। वहीं यू टर्न लेने वाले राजनेताओं के खिलाफ भी लोगों ने कमर कस ली है। प्रदेश में विशेष कर श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट को लेकर सभी समाजों में एकजुटता नजर आ रही है। यहां परिवारवाद एवं कार्य करने में अक्षम सियासी लोगों का भारी विरोध देखने में मिल रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दोनों ही राज्य के प्रमुख सियासी दलों ने परिवारवाद एवं रूढ़िवादिता का सबूत पेश किया है। लोग अब चाहते हैं कि कर्मठ एवं काम करने वाले युवा आगे आए तथा वह परंपरावाद, परिवारवाद तथा रूढ़िवादिता पर कुठाराघात करें। इसके लिए क्षेत्र में युवा नेता बलराम यादव मजबूती के साथ अपनी ताल ठोकी हुए हैं। उनके समर्थन में सर्व समाज सामने आ चुका हैं। जातीय समीकरण भी उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं। 

    इस बीच सर्व समाज ने बलराम यादव को तन, मन, धन से सहयोग के प्रति आश्वस्त करते हुए अपने आश्वासन को व्यवहारिक स्वरूप भी प्रदान किया हैं। बलराम यादव ने आज

वही बलराम यादव आज क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।

कार्यक्रमानुसार बलराम यादव ने सुबह पूजा-अर्चना के साथ ही क्षेत्र में अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक चला। यादव शुक्रवार को सुबह 9 बजे कोलवा मोड, कोलवा, जलालपुर, सिमारला, सिंग्यावाली, अरणियां, धन्नावासी, आरा स्टैंड, कृष्ण नगर, बन्यावाली, महरौली, छिलावाली, भारणी, मऊ स्टैंड, मऊ चौक, बागरियावास, नाथूसर, मूंडरू मुख्य चौक, मूंडरू बस स्टैंड, चौलाई, फुटाला और नांगल होते हुए रतनपुरा शाम 5 बजे पहुंचें। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से आत्मीयता के साथ मिलते हुए अपने लिए समर्थन जुटाया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.