Tranding

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने निर्दलीय बलराम यादव को दिया समर्थन।

श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ सर्व समाज तथा किसान-मजदूर हुए एकजुट। 

वसीम अकरम 

श्रीमाधोपुर, जयपुर, राजस्थान।

 प्रदेश के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ सर्व समाज एकजुट होने लगा है। वहीं किसान-मजदूर यूनियन से जुड़े लोग भी इन दोनों ही दलों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने लगा है। इस बीच यहां से कांग्रेस के निर्दलीय प्रत्याशी बलराम यादव को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने अपना पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाने का क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है।

  वही बलराम यादव ने श्रीमाधोपुर तहसील के कई गांवों एवं ढाणियों में सघन जनसंपर्क किया। इस बीच यादव ने थोई में अपने कार्यालय का शुभारंभ भी किया। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पदाधिकारियों ने बलराम यादव को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस मौके पर श्रीमाधोपुर तहसील के कामरेड कैलाश समोता ने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा व कांग्रेस दोनों से ही दुखी है तथा इस बार दोनों ही दलों को सबक सिखाने के मूड में है। उन्होंने साफ-सुथरी छवि के युवा नेता बलराम यादव को अपना समर्थन दिया। वहीं कामरेड ओमप्रकाश यादव ने श्रीमाधोपुर तहसील कमेटी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि वह इस बार निर्दलीय बलराम यादव को अपना समर्थन देकर इन्हें विजयी बनाएंगे। इसी बीच बहु निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड फूलचंद सैनी ने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों से परेशान है। इस बार क्षेत्र की जनता ने भी पूरा मन बना लिया है कि निर्दलीय प्रत्याशी बलराम यादव को जीतेंगे। वहीं उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से अपना पूर्ण समर्थन बलराम यादव को देते हुए तन, मन, धन से सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

इससे पूर्व बलराम यादव ने श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर डोर-टू-डोर जाकर अपने लिए समर्थन जुटाया तथा लोगों से मत एवं समर्थन दिए जाने का आग्रह किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने जगह-जगह बलराम यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। बलराम यादव ने क्षेत्र के जालपाली मोड़ से ओवरब्रिज, अरुण पैलेस, रेलवे स्टेशन, सरकारी स्कूल, सरकारी हॉस्पिटल, गोपीनाथ जी मंदिर, जीण माता मंदिर, नंद महल, गौशाला गणेश मंदिर इत्यादि स्थानों पर सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान वे नंद महल भी पहुंचे तथा क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। बलराम यादव ने इससे पूर्व अपनी ताकत दिखाने के लिए क्षेत्र में बड़ी रैली का आयोजन किया। जिसमें हर वर्ग तथा युवा, व बुजुर्गों का सैलाब उमड़ा। इस दौरान आयोजित समारोह में 36 कौमों के प्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में बलराम यादव को अपना समर्थन दिए जाने की बात कही साथ ही उपस्थित जन से लाभ से 25 नवंबर को एक जड़ता दिखाते हुए बलराम यादव के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस पर उपस्थित जनसैलाब ने हाथ उठाकर एकजुटता दिखाई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
164

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.