Tranding

गोपाष्टमी में गौ-पूजन व विशाल शोभायात्रा फूलबाग (गांधी भवन) में।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोपाष्टमी महोत्सव के संबंध में पत्रकार वार्ता महफिल रेस्टोरेंट सिविल लाइंस कानपुर में आयोजित की गयी। संस्था के महामंत्री पुरूषोत्तमलाल तोषनीवाल ने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप गोपाष्टमी पर्व 20 नवम्बर 2023 को संतजन, जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं गौभक्तों के सानिध्य में मनाया जायेगा। उसी कम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि तथा पूज्य प्रेमभूषण महाराज आशीष वचन देगें। कार्यकम में सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे साथ ही साथ प्रमुख समाजसेवी विजय कपूर को स्वागताध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता को कार्यकम को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।कार्यकम के सयोजक /कोषाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष गौमाता का पूजन पश्चात गौमाता की विशाल शोभायात्रा फूलबाग गणेश उद्यान (गांधीभवन) से बिरहाना रोड, नयागंज, शक्करपट्टी, कलक्टरगंज होते हुए कोपरगंज में समापन होगा। जिसमें विभिन्न झांकियों व बैण्डबाजो से सुसज्जित शोभा यात्रा की जाएगी।

कार्यक्रम के सहसंयोजक श्यामकृष्ण कनौडिया ने बताया कि नगर के कार्यक्रम के पश्चात गौशाला भौती में भी विभिन्न कार्यकम जिनमें हवन-पूजन, अन्य प्रान्तो से आए हुए पहलवानो का दंगल तथा मेले का आयोजन एवं सुविख्यात कलाकारो द्वारा रात्रिपर्यन्त विशाल रामलीला का मंचन भी आयोजित किया जाएगा जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आनन्द प्रकाश तिवारी संयुक्त आयुक्तपुलिस के द्वारा किया जाएगा।संस्था की अन्य शाखाओं गौशाला सफीपुर महाराजपुर कानपुर नगर एवं गोसदन इमलिया खुर्द कालपी जिला जालौन में भी परंपरागत अनुसार गौपूजन व गौपालको द्वारा सांस्कृतिक उत्सव मनाएं जाएगें।

 वार्ता में सुरेश गुप्ता, काशीप्रसाद शर्मा, अवधेश बाजपेई, सुशील तुलष्यान सभी उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तमलाल तोषनीवाल महामंत्री, कृष्ण गुप्ता 'बब्बू' विश्वनाथ कनौडिया, सुबोध अग्रवाल कोषाध्यक्ष / संयोजक, श्यामकृष्ण कनौडिया सहसंयोजक सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.