हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर महानगर मे 21 घरों मे जाकर व समापन रेलवे गोदाम कलक्टर गंज के बाहर मज़दूरों को भी मोटा अनाज बाटा गया!आज के अभियान मे 400 ज्वार, 400 बाजरा, 400 मक्का व 200 रागी के कुल 1400 पैकेट मुफ्त बाट कर इसके स्वास्थ्य लाभ के फायदे बताकर जागरूक किया गया और जागरूकता स्टीकर भी बांटे गए भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाये जाने के तहत स्वस्थ भारत -समृद्ध भारत "व " मोटा अनाज अन्न खाएं -स्वस्थ रहे व निरोगी रहे ! के नारे के साथ 52 वे आयोजन मे बी जे पी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को उनके सरोजनी नगर निवास पर उनको मोटा अनाज भेट करके मोटा अनाज अन्न घर घर वितरण व जागरूकता अभियान के आयोजन का प्रारम्भ हुआ|कानपुर महानगर मे 21 घरों मे जाकर व समापन रेलवे गोदाम कलक्टरगंज के बाहर मज़दूरों को भी मोटा अनाज बाटा गया|यहाँ पर व घर घर जाकर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि हमारा संगठन उप्र व देश मे मोटा अनाज श्री अन्न मुफ्त बाटकर लोगो को इसे खाने के प्रति जागरूक कर रहे हैँ और इसके खाने से स्वास्थ्य लाभ भी बता रहे हैँ |
प्रमुख रूप से विधायक राहुल बच्चा सोनकर, संगठन के महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, महामंत्री महेश सोनी व राजकुमार भगतानी, युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,वरिष्ठ मंत्री संजय सिंह भदौरिया,उपाध्यक्ष के के गुप्ता,नवीन तुलसानी,राकेश गुप्ता, सुशील तोमर,संजय सोनकर आदि पदाधिकारी थे ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.