शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश से आए जिला जदयू के संगठन प्रभारी,डॉक्टर खालिद अनवर,विधान पार्षद का जिला की धरती पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जदयू के जिला संगठन प्रभारी बनने पर जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू के वरीय,कनीय पदाधिकारीगणों,सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक की,जिसमें उपस्थित पदाधिकारीगणों एवं सदस्यों,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न, जन कल्याणकारी कार्यक्रमों, लाभान्वित होने वाले विभिन्न नियमों की जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा के जिला के संगठन को और मजबूत बनाने के लिए औरआने वाले लोकसभा चुनाव,विधान सभा में पार्टी के द्वारा आवंटित सिंबल पर प्रत्याशी को जीताने के लिए हम सबों को मिलकर काम करना होगा।
इस अवसर पर,डॉक्टर खालिद अनवर,विधान पार्षद,यतींद्र कश्यप,विशाल शाह,जिला जदयू के जिलाअध्यक्ष,शत्रुघ्न कुशवाहा,जिला जदयू महिला सेल के जिलाअध्यक्ष,सुरैया सहाब,असलम खान हक्की, देवनारायण राम,प्रभु कुशवाहा, माधव सिंह पटेल,सज्जाद अहमद देवराजी,शंभू पांडे, विजय रावत,दीपक सिंह दीपू
संतोष सिंह,प्रभु पटेल नोमानूर रशीद,शमशादअली,श्याम राज,बृजेश पटेल,पप्पू खान, अशोकओझा,अनवरी खातून बीना देवी के अलावा सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.