गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
कैम्पियरगंज क्षेत्र के मोदीगंज स्थित कलान नाले के पुल के रेलिंग से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक 35 वर्षीय सुबाष चौरसिया की मौके पर दर्दनाशक मौत हो गयी।
शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे राजपुर के मोदीगंज निवासी सुभाष पुत्र स्व. मुखलाल चौरसिया अपने पल्सर बाइक से जा रहा था कि मोदीगंज स्थित कलान नाले के पुल के डिवाइडर से अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में टकरा गया। बाइक से सुबाष पुल पर गिरा सिर में पीछे गंभीर चोट लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर कैम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.