अबू शहमा अंसारी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ पूजा का आयोजन छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ में 19 नवंबर एवं 20 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। आज दिनांक 17 नवंबर 2023 को प्रेस कांफ्रेस छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से छठ घाट की सफाई, शुसोभिता की पुताई, टेंट लाईट ,पानी की सफाई, यातायात पुलिस की व्यवस्था, गोताखोर, नाव, प्रकाश की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय, चेजिंग रूम, हेल्थ ए0टी0एम0, मेटल डिटेक्टर में बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय एवं समाज के पदाधिकारीगण राष्ट्रीय महासचिव, मनोज सिंह, के.डी.अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष, हनुमान यादव, राष्ट्रीय सचिव, अम्बरीश राय, रामयतन यादव, रामबिलास सिंह यादव, तीरथराम, विजय यादव, अभिषेक शाही, सुनील सिंह, अवधेश, अंगद राम ओझा, संजय यादव, डॉ0 सुभाष चंद रसिया आदि अन्य सैकड़ों पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन आदि अन्य जिला प्रशासन के विभागों के सभी लोग मिलकर इस लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को कैसे दिव्य और भव्य बनाया जायें। उसके लिए दिन-प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। छठ महापर्व भगवान सूर्य की पूजा का पर्व है। इस पूजा में महिलाएं अपने पति, पुत्र की दीर्घायु होने के लिए 36 घंटे का निर्जल व्रत रखती है। भगवान सूर्य साक्षात ऊर्जा के स्रोत रूपी देव हैं। उनकी पूजा करने से आदमी स्वस्थ दीघार्यु एवं ऊर्जावान होता है यह आदिकाल से चला आ रहा है। इस पूजा में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा दिनांक 17 नवंबर 2023 को खाय नहाए से शुरू होकर, 18 नवंबर को खरना एवं 19 नवंबर को मुख्य पूजा सायंकालीन अर्घ दिया जाएगा। 20 नवंबर को उषाकाल उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ देकर छठ पूजा का विधिवत समापन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी मा0 परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी (मुख्य अतिथि), मा0 भूपेन्द्र सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष, भा.ज.पा. उत्तर प्रदेश, मा0 बृजेश पाठक जी, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मा0 सुरेश खन्ना जी, मंत्री, संसदीय कार्य एवं वित्त, मा0 सूर्य प्रताप शाही जी, मंत्री कृषि विभाग उत्तर प्रदेश, मा0 जयवीर सिंह जी, मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश, मा0 स्वतंत्र देव सिंह जी, मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश, डा0 संजय निषाद जी, मंत्री मत्स्य विभाग, उ0प्र0, मा0 ए0के0 शर्मा जी, मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास, मा0 कमलेश मिश्र जी, अध्यक्ष, अवध क्षेत्र भा0ज0पा0 लखनऊ, मा0 अशोक वाजपेयी जी, सांसद, राज्य सभा, उत्तर प्रदेश, मा0 मुकेश शर्मा जी, सदस्य विधान परिषद भा0ज0पा0, मा0 नीरज सिंह जी, वरिष्ठ भा0ज0पा0 नेता, मा0 योगेश शुक्ला जी, विधायक बी0के0टी0 लखनऊ, मा0 रामचन्द्र प्रधान जी, सदस्य, विधान परिषद, भा0ज0पा0, मा0 आनन्द द्विवेदी जी, नगर अध्यक्ष भा0ज0पा0 लखनऊ, मा0 सुषमा खर्कवाल जी, महापौर नगर निगम लखनऊ, माननीया अपर्णा यादव जी, वरिष्ठ भा0ज0पा0 नेत्री आदि अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
19 नवंबर 2023 को दोपहर 3ः00 बजे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी। 20 नवंबर 2023 को प्रातः अर्घ देकर सुबह 8ः00 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। छठ पूजा के इस विशेष अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में 150 से अधिक भोजपुरी के लोक कलाकार भाग लेकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम अनवरत 18 घंटे प्रस्तुत किया जायेगा। इस विशेष अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महान विभूतियांे को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें विशेष रूप से श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी (आई.ए.एस), मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, श्री नवनीत सहगल जी (आई.ए.एस) पूर्व अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन, श्री विजय कुमार (आई.पी.एस) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री महेश गुप्ता जी (आई.ए.एस) अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, उ0प्र0 शासन, श्री संजय प्रसाद जी (आई.ए.एस) प्रमुख सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव गृह उ0प्र0 शासन, श्री प्रशान्त कुमार जी (आई.पी.एस) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्रीमती रोशन जैकब जी (आई.ए.एस) मण्डलायुक्त, लखनऊ, डा0 राजशेखर जी (आई.ए.एस) सचिव, कृषि विभाग उ0प्र0, श्री रणवीर प्रसाद जी (आई.ए.एस) आवास आयुक्त उ0प्र0, श्री सूर्यपाल गंगवार जी (आई.ए.एस) जिलाधिकारी, लखनऊ, डा0 इंद्रमणि त्रिपाठी जी (आई.एस) उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, श्री शिशिर जी (आई.ए.एस), निदेशक, सूचना एवं संस्कृति उ0प्र0, श्री एस.बी. शिरोडकर जी (आई.पी.एस.) पुलिस कमिश्नर, लखनऊ, श्री इन्द्रजीत सिंह जी (आई.ए.एस) नगर आयुक्त, लखनऊ, श्री राजेश जी, कार्यकारी निदेशक, इण्डियन ऑयल, श्री रजनीकांत मिश्रा जी, निदेशक, अमरावती ग्रुप लखनऊ, श्री रवि प्रकाश पाण्डेय जी, निदेशक, अमरावती ग्रुप लखनऊ, श्री विवेक तिवारी जी, एम0डी0, सी0ई0ओ0 एण्ड सी0आई0ओ0, सत्या माइक्रो कैपिटल लि0, श्री शरद चाण्डक्य जी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, श्री आनन्द विक्रम सिंह जी, महाप्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, श्री पंकज त्रिपाठी जी, महाप्रबन्धक, इण्डियन बैंक, श्री प्रेम प्रकाश सिन्हा जी, उप महाप्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री अखिलेश राय जी, ब्रांच बैकिंग हेड, एच0डी0एफसी0 बैंक, उ0प्र0, उत्तराखण्ड, श्री प्रभात उपाध्याय जी, जोनल हेड, एच0डी0एफसी0 बैंक उ0प्र0, उत्तराखण्ड, श्री मृत्युंजय जी महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, डा0 नरेन्द्र अग्रवाल जी, निदेशक, डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी हास्पिटल लखनऊ, प्रोफेसर अजय कुमार सिंह जी, मेडिकल सुपरिटेंडेंन्ट डा0 राम मनोहर लोहिया, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ, प्रोफेसर डॉ0 वीरेन्द्र प्रसाद जी, डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के0जी0एम0यू0 लखनऊ, डॉ0 नेहा ठाकुर जी, एसोसिएट प्रोफेसर, राम प्रकाश गुप्ता मदर ऐंड चाइल्ड स्टेट रेफेर्रल हॉस्पिटल लखनऊ डा0 श्वेता पाण्डेय जी (डी.एम.,न्यूरोलॉजी) एडिशनल प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोलॉजी के0जी0एम0यू0 लखनऊ, प्रो0 भुवन चन्द्र तिवारी जी विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी, डा0 राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ, प्रो0 डी0के0 श्रीवास्तव जी डिपार्टमेंट ऑफ सी0वी0टी0एस0, डॉ0 राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ, प्रो0 अभिलाष चन्द्रा जी, डिपार्टमेंट ऑफ नेफ्रोलॉजी, डा0 राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ, प्रो0 पी0के0 मौर्या जी डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोलॉजी, डा0 राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज,लखनऊ। प्रो0 दीपक कुमार सिंह जी,विभागाध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी, डा0 राम मनोहर लोहिया, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ। डॉ0 आशीष झा जी, एडिशनल प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी), डा0 राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ, डॉ0 ईश्वर राम दयाल जी, एडिशनल प्रोफेसर (यूरोलॉजी), डा0 राम मनोहर लोहिया, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, लखनऊ। डॉ शैलेन्द्र सिंह जी, एडिशनल प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ आर्थोपेडिक सर्जरी डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंनडेंट गाँधी मेमोरियल हास्पिटल, के0जी0एम0यू0 लखनऊ, डा0 संजीव कुमार जी (एम.एस.) प्रोफेसर ऑटोनामस स्टेट मेडिकल कॉलेज, बस्ती, डॉ0 पंकज सिंह जी (एम.डी.) प्रबन्ध निदेशक, डिवाइन क्लीनिक, बस्ती, डा0 विनय कुमार सिन्हा जी डिप्टी कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ ‘सम्भाग’, डा0 जनार्दन उपाध्याय, अस्सिटेंट कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ ‘सम्भाग’ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
छठ घाट की साफ सफाई, गोमती नदी के पानी की सफाई, सुशोभिता की सफाई एवं पेन्टिंग एवं छठ घाट पर लगे टाइल्स की घिसाई एवं अन्य तैयारी अपने अंतिम चरण मे है। 16 नवंबर 2023 तक सारे तैयारी छठ पूजा की पूर्ण हो गये है। अभी से लोग अपनी सुशोभिता बना रहे हैं इस बार अखिल भारतीय भोजपुरी समाज छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान में उपस्थित सभी व्रतियों कोे दूध वितरित किया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री इंद्रमणि द्वारा व्यवस्था की जा रही है छठ पूजा घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर भव्य लाइटिंग की व्यवस्था लोगों के आने-जाने की किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने वनवे किया है टिकल दिशा मार्ग एक तरफ से लोग आएंगे और पूजा करके दूसरे तरफ से चले जाएंगे गोमती नदी के अंदर स्टीमर जल पुलिस की व्यवस्था की गई है। कोई अप्रिय घटना ना हो वहां गोताखोर उपस्थित रहेंगे छठ पूजा घाट को साफ सुथरा पानी मिले इसके लिए जाल डालकर और पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर उसको साफ किया जा रहा है। दिनांक 14 नवंबर 2023 को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री इंद्रमणि घाट पर पहुंचकर लाइटिंग की और सारी वहां की व्यवस्था को देखा और शीघ्र तैयारी करने का निर्देश दिया छठ पूजा पूरे उत्तर प्रदेश में भव्य और दिव्य मनाने के लिए परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी भी सभी अधिकारियों को उचित निर्देश दिए हैं। सभी व्रती महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार की कमी ना हो जाए उसके लिए भी उन्होंने उचित निर्देश दिया है। इसके लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज केे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूरा भोजपुरी समाज ने धन्यवाद दिया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026