रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
राष्ट्रीय संगठन बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ व अन्य ऑफशुट विंग की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष अजय विद्यार्थी की अध्यक्षता में शहर के कलेर मुहल्ला स्थित जंबूद्वीप कॉम्प्लेक्स में आहूत की गई।
उपरोक्त बैठक में भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन (BS4) हेतु आम भारतीय नागरिक में संवैधानिक चेतना पैदा करने के उद्देश्य से संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को 11 बजे से गांधी मैदान गेट नंबर- 5 से अंबेडकर पार्क तक पथ संचलन (पैदल मार्च) किया जाएगा। जिसमें बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ आदि संगठनों के साथ - साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन चाहने वाले समाजसेवी एवं बुद्धिजीवीगण शामिल होंगे। बैठक में बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार, महासचिव सुरेश प्रसाद, आदित्य प्रधान ,अमरेंद्र कुमार ,कृष्णा दांगी, उपेंद्र कुमार, कुंदन ,केडी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.