Tranding

डॉक्टरो पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय जीएमसीएच के डॉक्टरों नेओपीडी के मुख्य द्वार पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरो ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में अपने ड्यूटी को बंद करके एक विशाल प्रदर्शन किया,इस अवसर पर,आईएमए के अध्यक्ष,एवन दर्जनों डॉक्टरो ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी जायज मंग के लिएआवाज बुलंद की,इन डॉक्टरो ने संवाददाता को बताया कि हम लोगों पर जो प्रतिदिन हमले, जुल्म,बर्बरता,अत्याचार हो रहे हैं,इसको बंद होना चाहिए। लोगों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा की जा रही रोगियों सेअवैध उगाही,गलतऑपरेशन कर मरीज को मौत के घाट उतारे जा रहे हैं,साथ ही उनका आर्थिक तथा शारीरिक शोषण किया जा रहा है,जिससे प्रतिदिन इन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक,नर्सिंग होम में गाली गलौज, मारपीट,तोड़फोड़ होने की खबर मिलती रहती है,जिससे हम लोगों के व्यवसाय पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, इसी के विरोध में,आज डॉक्टर द्वारा प्रदर्शन किया गया।जिले के ब्रांड डिग्री वाले डॉक्टर भी बदनाम हो रहे हैं।शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चप्पे चप्पे में इन झोलाछाप डॉक्टरों का जाल फैला हुआ हैं,इनअवैध क्लीनिक संचालकों और झोलाछाप डॉक्टरअपने दलाल के माध्यम से अपने क्लीनिक के नर्सिंग होम में पैसे का लालच देकर गलत ढंग से महिलाओं काअबॉर्शन, ऑपरेशन करने का काम कर रहे हैं,साथ हीअपने क्लीनिक पर गलत ढंग से किसी विशेषज्ञ डॉक्टर का बोर्ड लगाकर इलाज करने को लेकर राशि की उगाही कर रहे हैं।इसके विरोध में,जिला के एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष,नबीउल्हक सहित इसके सदस्यों ने कई बार आवाज बुलंद की थी,इसके अलावा इस को लेकर विगत

वर्षों से कई मीडिया कर्मियों के द्वारा भी इसके विरोध में कई बार आवाज उठाई जाती रही है,मगर अस्पताल प्रशासन, सिविल सर्जन बेतिया,स्वास्थ्य विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं देता है,जिसके कारण इन लोगों का मनोबल बढ़ गया, आज ऐसी नौबत आ गई है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा बेतिया के द्वारा डॉक्टरस भी ने इन लोगों के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं,यह बहुत हीआश्चर्यजनक बात है, जबअपने पर पड़ती है तो खुदा याद आने लगता है,अगर दो वर्ष पूर्व इस पर कार्रवाई की गई होती तो आज यह नौबत नहीं आती।अस्पताल प्रशासन के द्वारा मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन करने हेतु रोक लगा दी गई है,जिसके कारण मीडिया कर्मी सभी वस्तुस्थिति को जानते और देखते हुए भी समाचार प्रकाशित नहीं करते हैं।सिविल सर्जन बेतिया के द्वारा भी कई बार इसअवैध नर्सिंग होम, क्लीनिक,एक्सरे सेंटर,जांच घर के विरोध में करवाई तो नाम मात्र होती है,जो ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है।

सिविल सर्जन बेतिया के द्वारा टीम गठित करके इसकी जांच पड़ताल कराई गई,मगर मामला को लेनदेन करके सलट लिया जाता है,जिससे पुनःमुझको भव:वाला स्थिति बन जाती है,जिससे झोलाछाप डॉक्टरों,अवैध संचालकों का मनोबल पुनःदोबारा जीवित हो जाता है,फिर वही काम करने पर आतुर हो जाते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.