रिपोर्ट्: धनंजय शर्मा
वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 27 नवम्बर,2023 दिन सोममवार के अवसर पर वाराणसी मण्डल के निम्न
स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए मंडल प्रशासन द्वारा मेला विशेष गाड़ियों एवं गाड़ियों का संचलन किया जायेगा ।
*माँझी* गौतमस्थान-बकुलहा,*बलिया* (ददरी मेला) तथा *तुर्तीपार* लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगने के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा एवं मेले में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 26 एवं 27 नवम्बर, 2023 को दो दिन कार्तिक पूजा अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है ।
*गाड़ी संख्या*:- 05105 छपरा-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 26.11.2023 दिन रविवार को छपरा से 22:15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए बलिया 23:50 बजे पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05106 बलिया-छपरा कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 27.11.2023 दिन सोमवार को बलिया से 03:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 05:15 बजे छपरा पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05107 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 26.11.2023 दिन रविवार को बलिया से 23:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए दूसरे दिन 00:30 बजे मऊ पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05108 मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 27.11.2023 दिन सोमवार को मऊ से 02:30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 04:00 बजे बलिया पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05111 औड़िहार-मऊ-भटनी कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 26.11.2023 दिन रविवार को औड़िहार से 22:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए 23:30 बजे मऊ पहुँचेगी तथा मऊ से 23:35 बजे छूटकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 01:45 बजे भटनी पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05112 भटनी- मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 27.11.2023 दिन सोमवार को भटनी से 03:45 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए 05:15 बजे मऊ पहुँचेगी तदुपरान्त मऊ से 05:45बजे छूटकर सभी स्टेशनोंपर रुकते हुए 07:45 बजे बलिया पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05109 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 27.11.2023 दिन सोमवार को बलिया से 11:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 13:00 बजे मऊ पहुँचेगी।
*गाड़ी संख्या*:- 05110 मऊ-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 27.11.2023 दिन सोमवार को मऊ से 14:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 16:00 बजे बलिया पहुँचेगी।
*उक्त मेला विशेष गाड़ियों का संचलन यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।*
ददरी मेला (कार्तिक पूर्णिमा )/2023 के क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर गाड़ियों के संरक्षित एवं सुचारु रुप से संचालन हेतु सुरक्षा कर्मियों ,रेल पर्यवेक्षक / निरीक्षक तथा चल टिकट परिक्षकों टीम को लगाया गया है ।
ददरी मेला (कार्तिक पूर्णिमा )/2023 के देख-रेख के लिये वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मानीटरिंग किया जायेगा ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.