- अध्यक्ष के द्वारा 14 अगस्त 2022 की आमसभा मे फर्जी हस्ताक्षर कर बनाया प्रबंधक।
बीसीओ महिला सदस्यों को नही देते तरजीह।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका पैक्स अध्यक्ष के द्वारा बिना कार्यकारिणी के बैठक किये ही वित्तीय वर्ष 2023 - 24 के लिए धान अधिप्राप्ति के लिए सीसी खाता खोला गया हैं। पतलुका पैक्स के सदस्य प्रतिमा कुमारी ने बतायी कि अध्यक्ष के द्वारा कुछ सदस्य के घर साईन करवा लिया हैं और बीसीओ प्रदीप के मिलीभगत कर को-आंपरेटिव बैंक बाराचट्टी मे खाता खुलवाया गया हैं। आज जब बैंक गये तो पता चला कि खाता खुल गया है। वहीं उन्होंने बतायी कि इसकी लिखित शिकायत बीडीओ, डीसीओ व जिला पदाधिकारी से करेंगे। वहीं एक सदस्य ने बताया कि अध्यक्ष के द्वारा 14 अगस्त 2022 के पैक्स के आमसभा मे करीब 50 उपस्थित थे। लेकिन अध्यक्ष फर्जी हस्ताक्षर कर प्रबधंक बनाये हैं। आमसभा मे जो लोगों उपस्थित है उसको फोटो व वीडियो उपलब्ध हैं। इसकी शिकायत बीसीओ बाराचट्टी से किया गया था तो पिछले वर्ष पतलुका पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति नही किया गया। लेकिन आमसभा पंजी की कांपी की मांग बीसीओ व अध्यक्ष से किया गया जो आजतक सदस्य को नही उपलब्ध करवाया गया है। वहीं सदस्य ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष के द्वारा धान खरीद मे भी कई दफा मनमानी किया गया हैं और आमसभा मे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर काम किया जा रहा हैं। इसकी पदाधिकारियों के द्वारा जांच नही किया गया तो इसकी शिकायत वरीय अधिकारी व मुख्यमंत्री से करेंगे। इस मामले मे बाराचट्टी बीसीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी कागजात समिति के पास रहने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। इससे साफ झलकता हैं कि बीसीओ व अध्यक्ष मिलकर समिति के लोगों को गुमराह कर पतलुका पैक्स मे गोलमाल करने का नियत हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.