शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित कालीबाग के इमामबाड़ा के परिसर में विश्व उर्दू दिवस एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता,प्रख्यात शायर, अब्दुल खैर नश्तर ने किया। इसके साथ ही सेवानिवृत प्रधानाध्यापक,मुजिबुल हक ने भी इसमें अपना बहुमूल्य योगदान देकर इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया,जबकि इसका संचालन,प्रोफेसर मोहम्मद कमरुज्जमा कमर ने किया। इसका शुभारंभ,कारी कुर्बान नदवी ने तिलावत ए कलाम पाक से हुआ।राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बहुत लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए,जिसमे डॉक्टर आर आजम,डॉ एम आरिफ ने आज की शिक्षा एक चैलेंज पर बोलते हुए कहा कि हम सबों की यह जिम्मेदारियां बनती हैं कि उर्दू की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य विषयों की शिक्षा को छोड़ना नहीं है,इसको साथ में लेकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं।फहीम हैदर नदवी ने कहा कि आज के इस शैक्षणिक माहौल में,डॉक्टर अल्लामा इकबाल के साथ साथ मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही
आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।इस मौके पर, प्रोफेसर समसुल हक,प्रोफेसर डॉक्टर जफर इमाम,मुजिबुल हक,प्रोफेसर मोहसिनआलम ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर अपनी बेशकीमती राय से इजहारेखयाल किया। इस मौके पर,इदारए अदब इस्लामी हिंद,बेतिया की ओर से, फूलमाला,मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे दौर में शेरो शायरी का महफिल जमा, जिसमें शहर के कई गणमान्य एवं प्रसिद्ध शायर ने अपने अपने शायरी से उपस्थित लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। जिन शायरों ने इस मौके पर अपने कलाम सुनाएं,उनमें अब्दुल खैर नश्तर,डॉक्टर जफर इमाम,इफ्तिखारअहमद वसी,मोहम्मद कमरुज्जमा कमर,डॉ जाकिर हुसैन जाकिर मुजीबुर रहमान,अब्दुल मजीद खान मजीद नेअपने कलाम से उपस्थित लोगों को दिल मोह लिया,सभी ने इनकी कलाम को सुनकर खूब शाबाशी दी।इस कार्यक्रम को सहयोग करने वालों में,शहर के शिक्षाविद,स्कॉलर,लेखक, गणमान्य व्यक्ति रहे,जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.