हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने देव दीपावली एवं गुरूनानक के 554वें प्रकाश पर्व पर कार्तिक पूर्णिमा पर देशवासियों को बधाई देते हुए मोतीझील में आयोजित लंगर में अपने समर्थकों के साथ शामिल होकर सिख समाज के लोगों को बधाई दी। प्रकाश पर्व पर बधाई देते हुए उस्मानी जी ने कहा कि गुरूनानक के बत्ताये हुये मार्ग पर चलकर कमजोर व गरीब लोगों का कल्याण किया जा सकता है और देश प्रेम की जो भावना है, उसको जीवित रखा जा सकता है। गुरूनानक जी ने सदैव सत्य के मार्ग पर चलने, परमार्थ भरा कार्य करना, एक दूसरे का सहयोग करना जैसी तमाम उनके गुणों का अपने जीवन में उतार करके एक अच्छा आदमी बना जा सकता है ।गुरुनानक पर्व पर मोतीझील लंगर में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मुस्लिम डेमोक्रेटिक फन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी, उ०प्र० युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा० महेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप यादव, उपेन्द्र यादव, सोने लाल गौतम, श्याम सोनकर, रियाजुर्रहमान एड०, रूखसार शकील, एस०टी० हुसैन, शमशाद अहमद एड०, मो० उस्मान, शाकिर अली एड०, राम प्रकाश तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.