Tranding

बेहतर चिकित्सा सेवा आमजन तक पहुंचाना है सरकार का लक्ष्य - कमलेश पासवान

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बेहतर चिकित्सा सेवा आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों को दुरूस्त किए जाने के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभ दिलाया जा रहा है। स्वस्थ रहकर ही आमजन राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।उक्त बातें बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कही। वे उपनगर गोला के सब्जी मंडी के पास स्थिय न्यू ग्लोबल हास्पिटल एवं नर्सिंग होम के उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ विजयानन्द तिवारी ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ आमजन को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के संकल्प लेने वाले अस्पताल परिवार के प्रति शुभकामना व्यक्त करता हूं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ आलोक त्रिपाठी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गांव के गरीब मजलूमों तक की सोवा करूंगा। जिससे लोगों को नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास भाजपा नेता सृंजय मिश्र ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद प्रधान संघ के अध्यक्ष संपूर्णानंद शुक्ल ने भी संबोधित किया।अंत में साहिल विक्रम तिवारी ने सभी आगन्तुक अतिथि गणों के प्रति आभार व्यक्त किया।संचालन डाॅ देवेंद्र यादव ने किया।इस अवसर पर आइएमए के अध्यक्ष डाॅ अनिल तिवारी परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शार्दुल विक्रम तिवारी एमके सिंह डाॅ एएम चौबे श्यामनारायण दुबे श्रीराम मिश्र एडवोकेट रज्जू राय रामलखन राय अमित राय संतोष शुक्ल डाॅ वीएन अग्रवाल डाॅ सीके निगम सभासद प्रतिनिधि सोमनाथ गुप्ता डाॅ वीपी चौरसिया सुधीर शुक्ल रतनप्रकाश दूबे श्रीराम यादव अरविंद पांडेय सहित आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.