Tranding

राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,चंदन यादव का जिला के पावन धरती पर हुआ भव्य स्वागत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नयाटोला के संतघाट के पासअमर यादव के निजी परिसर में,जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला के किसान प्रकोष्ठ केअध्यक्ष,इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में किसानों का महासम्मेलन काआयोजन किया गया,इसअवसर पर, राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष,डॉ चंदन यादव की उपस्थिति में,जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिलाअध्यक्ष,साहब हुसैन अंसारी के अलावा सभी प्रकोष्ठों के जिलाअध्यक्ष, जिला के सभी कार्यकारिणी सदस्य,राजद पार्टी के प्रधान महासचिव,अमर यादव, किसान नेता,शत्रुघ्न कुशवाहा, जिला किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष,इंद्रजीत यादव,मुकेश यादव,संजय यादव,रविंदर यादव(विधायक),जिला पार्षद एवं मुखियागण,कार्यकर्तागण, नगरअध्यक्ष,अमजद खान, मीडिया प्रभारी,प्रभुयादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राजद के मीडिया प्रभारी,प्रभु यादव ने किया। राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,डॉ चंद्र यादव ने महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार किसानों के लिए विभिन्न प्रकार के लाभकारी योजनाओं की घोषणा कर चुकी है,जिसको लेकर राज्य स्तर,जिला स्तर,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर तक के किसान लाभान्वित हो सकते हैं। किसानो की सभी तरह के समस्याओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों के बीच समझने का काम किया,इसके साथ ही इस जिला में किसानों की सारी समस्याओं को दूर करने के लिए राजय स्तर पर इसका निराकरण करने की घोषणा की।इस जिला में भी राजद के कार्यकर्ताओं ने किसानों के विभिन्न प्रकार की बहुत सारी समस्याओं,चीनी मिलों में गन्ना किसानों की बहुत बड़ी समस्याओं को सामने रखा, साथ ही इसका अतिशीघ्र दूर करने के लिए,राजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष डॉ चंदन यादव से करबद्ध आग्रह किया,इसके साथ ही प्रदेशअध्यक्ष ने जिला के किसानों की समस्याओं को जल्द ही दूर करने का निश्चित आश्वासन भी दिया। इन्होंने जिला के राजद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीगणों,पदधारकों से विनती करते हुए कहा कि आप सभी संगठन के विस्तार पर ध्यान देने के साथ साथ ही किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने हेतु उनके साथ लगकर उनके समस्याओं का निराकरण करावें।इसके बाद उनको अपने पार्टी संगठन में जोड़कर संगठन का विस्तार करें,जब तक किसान संगठन मजबूत नहीं होगा,तब तक किसानों की समस्याओं को निदान करने में परेशानी होगी।इस कार्यक्रम में दूर-दूर,सुदूर गांव से आए हुए कार्यकर्ताओं में प्रदेशअध्यक्ष की बातों को सुनकर जोश पैदा हो गया, साथ ही संगठन के विस्तार पर चारों ओर चर्चा होने लगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
213

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.