Tranding

पोता ने दादा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

थाना क्षेत्र के लंगडी बष्ठा गांव निवासी,शौकतअली के दो बेटे हैं,बड़ा बेटाअशरफ अली का बेटा शेख वाहीद उर्फ चांद अपने दादा के खेत में पहुंचकर दौनी कर रखा हुआ धान मांगने लगा,दादा ने अपने पोते को धान देने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने लगा,तभी शेख वहीद उर्फ चांद ने अपने ही दादा के माथे में देसी कट्टा से गोली मार दी।आनन फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही शौकत अली (दादा) को मृत् घोषित कर दिया,जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक पोता शेख वहीद उर्फ चांद,आरोपी फरार हो गया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया थानाअध्यक्ष,राजीव नंदन सिंह ने संवाददाता को बताया कि पुलिस प्राथमीकी दर्ज कर आगे के कार्रवाई कर रही है। आरोपी शेख वहीद उर्फ चांद सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026