Tranding

अपहृत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को पुलिस ने किया बरामद,मांगी थी 2 लाख की रंगदारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

कुमारबाग ओ पी थाना क्षेत्र अंतर्ग तस्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के एक इलेक्ट्रिक फैकल्टी के द्वितीय वर्ष के छात्र,रवि कुमार,उम्र 21वर्ष को उसी के कॉलेज के दो छात्रों ने उसका अपहरण कर लिया।अपहरण उपरांत 2 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, अपहृत छात्र के भाई को इसकी सूचना मिलने पर उसने जिला पुलिस कप्तान,डी अमरकेश से संपर्क कर,स्थानीय थाना प्रभारी को सूचना करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी,इस पर कुमारबाग ओपी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि के समय छापा मारकर एकअपअपर्ता,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनौली निवासी,आशीष कुमार,उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,जबकि दूसरा आरोपी इसका ममेरा भाई,चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्दा निवासी,विवेक ठाकुर की तलाशी,छापेमारी पुलिस कर रही है।अपहृत छात्र के पिता, नंदकिशोर शर्मा,जो पटना के देवकली गांव के रहने वाले हैं, उनका पुत्र,रवि कुमार, कुमारबाग के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था,नेअपने पुत्र की रिहाई के लिए थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई थी।

इन्होंने संवाददाता को बताया कि उनको रात्रि के समय उनके बेटा दीपक कुमार को फोन करके अपहरण की सूचना दी गई,साथ ही 2 लाख की रंगदारी भी मांगी गई।दर्ज प्राथमिक्की में दोनो अपहृत जो आपस में ममेरे भाई हैं,को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.