(अबू शहमा अंसारी)
बाराबंकी
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद में छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर का प्रस्तुतीकरण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जनपद के कुल चार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
निर्णायक मंडल के रूप में भाषण प्रतियोगिता में प्रो.अमिय कुमार, प्रो. सर्वेश कुमार मिश्रा, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ.आरती मिश्रा एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रो. अमिय कुमार, मो. सईद, डॉ. अरुण कुमार यादव एवं क्विज प्रतियोगिता में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. शिशिर कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. विशाल वर्मा उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता में ए. एन. डी. टीचर्स ट्रेनिंग पीजी कॉलेज के प्रखर शुक्ला, प्रथम स्थान पर तथा विपिन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जबकि आर.एम.पी. पी.जी. कॉलेज सीतापुर के ऋषभ शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर पोस्टर प्रतियोगिता में आर.एम.पी. पी.जी. कॉलेज सीतापुर की संचिता शर्मा को प्रथम स्थान, ए. एन. डी. टीचर्स ट्रेनिंग पीजी कॉलेज के अमरजीत को द्वितीय स्थान एवं इसी कॉलेज के दिव्यांश पटेल और फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद, सीतापुर के वैभव श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
क्विज प्रतियोगिता में आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर के सुमित श्रीवास्तव एवं संचित कुशवाहा को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद, सीतापुर के शमशेर को द्वितीय स्थान तथा डी. डी. यू. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीतापुर की अतीशा एवं ए. एन. डी. टीचर्स ट्रेनिंग पी.जी. कॉलेज के शिशुमोहन को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जेबा खान, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ.दीप शिखा कार्तिक, डॉ. सलिल तिवारी सहित अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.