रिपोर्ट: विनोद विरोधी
बाबा बनकर ठगी का दिया था अंजाम।
गया(बिहार)
बाबा बनकर प्रेतात्मा का झूठा हवाला देकर हटा देने का झांसा देकर 5 लाख 75 हजार 1 रूपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कांड का गया पुलिस ने खुलासा किया है। इसके खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर किया है।
एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 28 सितंबर को बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले वादी गोपाल प्रसाद के द्वारा गया साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके घर पर 19 सितंबर को एक बाबा आये और बोलने लगने कि इनके ऊपर प्रेत आत्मा भटक रही है जो मारने का प्रयास करा रहा है और बाबा ने कहा कि मेरे पास एक ऐसा विधि है जिससे हम बचा सकते है।
जिसके बाद वादी से बाबा ने 5 लाख 75 हजार 1 रूपये की पैसे का डिमांड किया और बाबा के द्वारा फोन पे का नंबर भेजा गया जिस पर भेजने को कहा गया। वादी ने फोन पे के माध्यम से बाबा को मांगे गए पैसे भेजा गया, जब उसके बाद बाबा से प्रेत आत्मा से बचा लेने को कहां गया तो कुछ जवाब नहीं दिया गया और टाल-मटोल किया जाने लगा और पैसे की मांग किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया जा रहा था। जब उन्हें लगा कि हम ठगी का शिकार हो गए हैं तब जाकर गया साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया।लिखित आवेदन के आधार पर गया साइबर थाना में कांड संख्या 93/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया और इस मामले में फोन पे का नंबर का जांच किया गया तो मालूम हुआ कि दरभंगा जिले के रहने वाले चंदन कुमार की अकाउंट में पैसे गए हैं जिसके बाद गया पुलिस दरभंगा जाकर वहां चंदन कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि बाबा प्रेत आत्मा का झूठा झांसा देकर हमारे अकाउंट में फोन प पे के माध्यम से पैसा मांगते हैं और आपस में बांट लेते हैं। इसमें गिरफ्तार चंदन कुमार का अहम भूमिका बताया गया है ।इस सिलसिले में पुलिस ने बताया कि बाबा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.