शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थानाक्षेत्र की पुलिस मिर्जापुर में वारंटी,राम जी महतो के घर पर छापेमारी करने गई थी, इसी दौरानआरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में दो दरोगा सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल दोबारा मिर्जापुर गांव पहुंची,और फिर से छापेमारी कर पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालों मेंआठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बेतिया सदर एसडीपीओ, महताब आलम ने संवाददाता को बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस मिर्जापुर गांव में छापामारी करने गई थी,इसी दौरान आरोपी के घर वालों ने पत्थरबाजी कर दी,जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही आगे के कार्रवाई में जुड़ गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह छापामारी लगातार चलती रहेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.