रिपोर्ट- धनंजय शर्मा
बलिया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अशोक कुमार-सप्तम के आदेशानुसार, सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 05/12/2023 को ए०डी०आर० भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद न्यायालय बलिया के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैठक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 दिसंबर 2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।
बैठक में 09 दिसंबर 2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा निस्तारण हेतु चिन्हांकित किए गए वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित कर उपलब्ध कराएं।
उक्त बैठक में संजय कुमार गौड़ अपर सिविल जज (सी०डि०), सुश्री शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्रीमती कविता कुमारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, विराट मणि त्रिपाठी सिविल जज (सी0डि0)/एफ.टी.सी., अवनीश कुमार सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, एवं अनिल कुमार सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी सुरेन्द्र प्रसाद
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव
जिला विधिक सेवा
दीवानी न्यायालय, बलिया ने दी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.