शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
वाहन चेकिंग के दौरान वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने बगैर परमिट के तीन ट्रक सामान सहित जप्त किया। राज्य कर संयुक्त आयुक्त,वीरेंद्र कुमार महतो ने संवाददाता को बताया कि लोरिया से लेकर छपरा तक वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के द्वारा 66 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से बिना परमिट के तीन ट्रैकों पर लदे सामानों को जप्त किया गया।
वाहन चेकिंग का नेतृत्व,राज्य कर सहायक आयुक्त,सीतेश कुमार और मृत्युंजय कुमार कर रहे थे। संयुक्त आयुक्त ने संवाददाता को बताया कि जप्त किए गए ट्रैकों में से एक ट्रक कोयला,एक ट्रक कपड़ा, और एक ट्रक प्लाईवुड पकड़ी गई है,जिसमें से एक का परमिट लेप्स कर दिया था, दो गाड़ियों का परमिट नहीं था, उन्होंने आगे बताया कि बिना परमिट के गाड़ियों की घर पकड़ के लिए व्यापक पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाई जा रही है,टैक्स चोरी करने वाले किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे,लगातार अभी छापेमारी अभियान चलता रहेगा।इस छापेमारीअभियान से गलत ढंग से बिना परमिट के व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मच गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.