Tranding

ट्राईसाईकिले विधायक सुरेन्द मैथानी के हाथों होंगी वितरित।

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सरकार की कृतिम अंग योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सहयोग से ट्राईसाईकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर , ब्लाइंड स्टीक आदि उपकरणों का वितरण किया जायेगा | जिन दिव्यांगजन को ट्राईसाईकिल व अन्य उपकरणों की आवश्यकता हो वो शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क मे आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है| दिव्यांगजन को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने साथ आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक फोटो लेकर आना होगा | वही दिव्यांगजन रजिस्ट्रेशन के लिये आवे जिन्हें तीन वर्ष के अन्दर उपकरण न मिला हो | सरकार के नियमों के अनुसार जिन दिव्यांगजन को उपकरण मिल जाता है उन्हें तीन वर्ष बाद ही उपकरण देने का प्रावधान है |उपकरणों का वितरण विधायक सुरेन्द मैथानी के द्वारा किया जाना है|

यह जानकारी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने दी है |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
130

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.