Tranding

कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर द्वारा कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के 77वें जन्म दिवस को आज महिला सशक्तिकरण एवं सद्भावना दिवस के रुप मे मनाया गया जिसके अंतर्गत लेनिन पार्क पी रोड़ स्थित प्रांगण को तिरंगे झंडो एवं झंड़ियो से सजाये जाने के साथ ही शुद्ध देशी घी की बूंदी एवं मेवो से सुवसित केक को सर्वधर्म सम्भाव के आधार पर गीता, कुरान, बाइबिल व गुरुग्रन्थ साहिब आदि पवित्र ग्रथो के अनुयायियो ने संयुक्त रुप से केक काटकर सोनिया गांधी को बधाई देते हुये उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ आकर्षक आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय एवं राहगीरो को केक वितरित किया गया।कार्यक्रम मे अच्छी तादात मे एकत्रित महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने भी सोनिया गांधी को महिला सशक्तिकरण का सिरमौर एवं प्रबल पक्षधर बताते हुये उन्हे जन्मदिन की कोटी-कोटी बधाई भी प्रेषित की।कार्यक्रम मे जहां सभी धर्मो के प्रमुख क्रमशः पास्टर जितेंद्र सिंह,प. सुशील मिश्र,सरदार जोगिंदर सिंह, शाजिद सर आदि ने भाग लिया वहीं एक बुजुर्ग महिला का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम का संयोजन विशाल सोनकर व राजकुमार कुशवाहा ने संचालन महेश मेघानी ने किया ।कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, भूधर नारायण मिश्र,मदन मोहन शुक्ल, शंकर दत्त मिश्र,मुकेश बाल्मीकि,पिंकू दुबे,जावेद जमील उस्मानी, पी एस बाजपेई,डब्बू दीक्षित, रामशंकर राय,हिमांशू मिश्र,सुरेंद्र सिंह भदौरिया,राम दुबे, आशुतोष शुक्ला,अमिताभ मिश्र, चंद्र मनी मिश्र,रवि बाजपेई,अजय त्रिपाठी, आदि उपस्थित थें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.