शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार सरकार के गन्ना विकास मंत्री सह राजस्व मंत्री,आलोक कुमार मेहता ने नगर के बड़ा रमना स्थित ऑडिटोरियम के सभागार में राज्य स्तरीय गन्ना किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निकट भविष्य में किसानों के गन्ना के दामों में जल्द ही बढ़ोतरी की जाएगी,साथ ही किसानों के गन्ना के बकाया राशि का भी भुगतान उनके खाते में जल्द भेज दी जाएगी।उन्होंने संवाददाता को बताया कि गन्ना किसानों के सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन के लिए जल्द ही एक सेल का गठन किया जाएगा। घटतौली की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर विशेष निगरानी की जाएगी,घाटोली करने वालों के विरुद्ध जल्द ही उड़ानदस्ता टीम गठन कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि अनुदान वितरण में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी,और मिल प्रबंधन के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला में गन्ना,चीनी गुड के उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं,इसको अलग से मार्केटिंग करने के लिए गन्ना उत्पादकों,कृषि वैज्ञानिकों के साथ पारस्परिक संबंध बनाकर इसके विकास के लिए खुले मंच से भरपूर कोशिश की जाएगी,ताकि गन्ना किसानों को अधिक सेअधिक लाभ मिल सके,उनके द्वारा उत्पादित आवश्यक सामानों की अच्छे दाम मिल सके। सभी चीनी मिलों को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने मिलन के गेट पर रियल टाइम मैप तौल मशीन रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर, प्रधान सचिव नर्वदेश्वर लाल, गन्ना आयुक्त,गिरवर दयाल सिंह,संयुक्त गन्ना आयुक्त, जयप्रकाश नारायण सिंह, राकेश रंजन सिंह,सभी विभागीय पदाधिकारी,कृषि वैज्ञानिक भारी मात्रा में उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.