शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ,राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संयुक्त रूप से 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में डाक अधीक्षक बेतिया को विज्ञापन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के जिला सचिव,शहीद राजा व शशिकांत पांडे ने संवाददाता को इस बात की जानकारी दी है।इन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय संघ नई दिल्ली के द्वारा 17/11/23 को सचिन डाक विभाग,डाक भवन,नई दिल्ली को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।इसके अलावा इन संघ के नेताओं ने डाकअधीक्षक बेतिया/ग्रामीण डाक सेवा संघ/राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवा संघ,नई दिल्ली के दोनों महासचिवों को अपनी मांगों की सूची भेज दी है,ताकि इस पर अभिलंब ही मैंगो की तुलसी हेतु कार्रवाई हो सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.