अंतर्रष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच ने मनाया 75 वां मानवाधिकार दिवस।
रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
शहर के कलेक्ट्रेट के निकट +2 जिला स्कूल के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के बैनर तले 75वां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता ब्रजेंद्र कुमार सिंह एवं संचालक महिला कॉलेज बोधगया के सेक्रेटरी व समाजसेवी श्यामदर्शन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पांडेय ने किया सभा को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने बताया कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासंघ के द्वारा लागू किया गया था।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के द्वारा आपका किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने में हर संभव प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एक नई सोच के साथ आप सभी के बीच किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो उसे लेकर "मानवाधिकार आपके द्वार" एक कार्यक्रम चलाएगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के अधिकारियों ने गया शहर में जागरूकता रैली निकाल कर सभी शहर वासियों को मानवाधिकार से जागरूक किया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के इस जागरूकता रैली में बिहार के सचिव शिवपूजन सिंह, मगध प्रमंडल सचिव राम ध्यान कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बजेंद्र कुमार सिंह,एसीसी चीफ राहुल कुमार सिंह, सचिव पंकज कुमार शर्मा, बालेश्वर पासवान, महिला सशक्तिकरण जिलाध्यक्ष सिमरन परवीन ,मीडिया सेल उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा , मीडिया सेल उपाध्यक्ष सौरभ कुमार मिश्रा, मोहनपुर ब्लॉक प्रेसिडेंट सुधीर कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ से महिला सशक्तिकरण के जिलाध्यक्ष सलमा खातून ,मनोज कुमार ,शशि कुमार, LOC ट्रेनिंग भर्ती सेंटर के संचालक शैलेंद्र कुमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.