Tranding

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 60 ट्राईसाईकिले।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश|

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज उनकी आवश्यकतानुसार, 60 ट्राई साईकिल, 05 व्हील चेयर, 05 बैसाखी, 7 कान की मशीन वितरित की गयी|

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने मुख्य अतिथि सुरेन्द मैथानी का स्वागत किया|

वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया| उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को आत्म निर्भर बनाने में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की भूमिका अहम है | समाज व सरकार को मिलकर दिव्यांगजन के पूनर्वास के लिए काम करना चाहिए|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सुरेन्द मैथानी ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है| दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है | विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा की दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करे| हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है| सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है|

कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है| दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.