रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के वजीरगंज प्रखंड के दखिनगांव निवासी यशःकायी अनिल कुमार अधिवक्ता की पुत्री गुंजन कुमारी एवं नवादा जिला के ननौरा निवासी चन्दन कुमार की शादी शुक्रवार की रात एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सुख दुख में साथ साथ जीने रहने की कसमें खायी।. आयोजित समारोह की अध्यक्षता अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक एवं मंच संचालन के क्रम में वर वधू को शपथ ग्रहण गया कॉलेज के सेवानिवृत भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामकृष्ण प्रसाद यादव के द्वारा करवाया गया।. इस दौरान समाज में फैले अन्धविश्वास को दूर करने हेतू बेगूसराय के स्वर्गीय सियाराम महतो एवं औरंगाबाद के बबन कुशवाहा द्वारा एक से बढ़कर एक जादू प्रोग्राम दिखाया ।. इस दौरान प्रदर्शित जादू को विज्ञान एवं जादू का समान बतलाया। आयोजित समारोह में औरंगाबाद से आए गायक सविता कुमारी एवं अयोध्या व्यास द्वारा एक पर एक गीत एवं बिरहा की प्रस्तुति पर दर्शकों ने ताली बजा झूमते रहे। मौजूद नेताओं ने बताया कि अर्जक पद्धति से शादी का प्रमुख कारण है कम खर्च, कम समय एवं कम परेशानी में शादी संपन्न हो जाती हैं।. इस मौके पर गौरी मेमोरियल आई टी आई कॉलेज के निदेशक अविनाश कुमार, सीताराम महतो, विष्णु देव महतो सहदेव प्रसाद रजनीकांत अर्जक संघ के जिला मंत्री विनोद विरोधी, मुकेश अर्जक, परमेश्वर प्रसाद, चंद्रमौली प्रसाद, राजनंदन प्रसाद, श्यामकिशोर प्रसाद, यमुना प्रसाद आदि मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.