सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री ने सुरम्य ताल में क्रूज सेवा शुभारंभ किया रामगढ़ताल में जिस क्रूज को उतारा गया है उसे लेक क्वीन नाम दिया गया है !
लेक क्वीन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये में बने क्रूज में पंचसितारा होटल जैसी सुविधाएं विकसित की गईं हैं।
क्रूज संचालन से करीब सौ लोगों को रोजगार भी मिलने जा रहा है। लेक क्वीन पर शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन मिलेंगे। मॉकटेल काउंटर और बार की भी सुविधा होगी, हालांकि बार को बाद में शुरू किया जाएगा।
2700 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाले क्रूज पर तीन तल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक वेटिंग प्लेटफार्म भी है। क्रूज पर 150 लोगों की क्षमता के तीन हाल और 15 लोगों की क्षमता का एक अति विशिष्ट कक्ष बनाया है।
एक ट्रिप में दो घण्टे तक क्रूज पर सवारी का आनंद उठाया जा सकेगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.