शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक युवक जो सतभीड़वा वार्ड नं.14 निवासी,अंकुर सिंह,उम्र 25 वर्ष का प्रातः काल शव मिलने पर सनसनी फैल गया।पोस्टमार्टम के बाद मुफसिल पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा दिया।मृत युवक के बड़े भाई,शॉफ्टवेयर इंजीनियर, धीरू कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।मृत युवक की माता, शिक्षिका लीला देवी ने बताया कि उसके बेटे की हत्या कर शव को पिपरा नदी में फेंक दिया गया। वह 29 अक्टूबर से लापता था। दशहरा के समय मेला देखने निकला फिर घर वापस नही लौटा,अभी उसका नरकंकाल मिला।हाथ मे कड़ा और स्मार्ट वाच से उसकी पहचान की गयी,अंकुर की माता शिक्षिका लीला सिंह, पिता,रिटायर्ड केन क्लर्क की रोते रोते बुरा हाल है,हालांकि उसकी माता ने थाना में गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मृत युवक की माता लीला सिंह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षामित्र है,उसके पिता किशोर कुमार सिंह,स्थानीय शुगर इंडस्ट्रीज का अवकाश प्राप्त,गन्ना विभाग के कर्मचारी है।इस घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।मृतक तीन भाई और एक बहन है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.