Tranding

रेड क्रॉस शाखा बेतिया की वार्षिकआम सभा सह प्रबंध समिति का चुनाव हुआ संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बेतिया का आमसभा सह प्रबंध समिति का चुनाव,समाहरणालय के सभागार बेतिया में सम्पन्न हुआ।सभागार में सदस्यों की गहमा गाहमी उपस्थिति रही।अलग से आम सभा की अध्यक्षता कर रहे पदेनअध्यक्ष सहडीएम,दिनेश कुमार राय ने सदस्यों की शानदार उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व विख्यात संस्था रेड क्रॉस मानवता की सेवा के लिए जाना जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा मेंआप सभी सदस्यों की सक्रियता एवं सहयोगअपेक्षित है।इस अभियान में जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।आम सभा में निवर्तमान सचिव डॉ.जगमोहन कुमार ने रेड क्रॉस का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।डीएम,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार राय,एसडीएम डॉ.बिनोद कुमार,सैयदअब्दुल मजीद, नरकटियागंज शाखा के चेयरमैन,बलविंदर सिंह आदि ने रेड क्रॉस की चित्रात्मक एवं परिचयात्मक स्मारिका 'सेवामहे' का विमोचन किया। चुनावअधिकारी,एसडीएम, डॉ.विनोद कुमार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न कराया।डॉ.जगमोहन कुमार सचिव के रूप में एवं रजत कुमार तोदी,कोषाध्यक्ष के रुप में दूसरी बार निर्विरोध चुने गए।चुनावी प्रक्रिया में, चेयरमैन डॉ.सुशील प्रसाद चौधरी,उपाध्यक्ष,विश्वनाथ झुनझुनवाला, संयुक्त सचिव, जगदेव प्रसाद निर्वाचित हुए। 35 सदस्यीय प्रबंध समिति में सैयदअब्दुल मजीद,रोहित कुमार सिकारिया,डॉ.अनिल कुमार मोटानी,डॉ.शमसुल हक,डॉ. इंतेसारुल हक, लालबाबू प्रसाद,राणा विजय सिंह,रेमी पीटर हेनरी,प्रेम कुमार दास,सैयद शकील अहमद,श्याम राज,रविकांत झा,मनोज कुमार बरनवाल, अनुज कुमार,अर्पित केशान, अजय कुमार केशान,मनोज केशान,तरुण कुमार,सैयद इरशाद अख्तर,सत्येन्द्र शरण, रवीन्द्र कुमार शर्मा,सूर्यकांत मिश्र,संजय कुमार,सत्येन्द्र कुमार,शिव कुमार सिंह,सुरैया शहाब, विनय कुमार,राज कुमार,उत्तम कुमार मोटानी, जाकिर बलीग सदस्य चुने गए।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.