Tranding

सम्मान से भावुक हुए पेंशनर,पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की उठी आवाज़।

पनकी पेंशनर समाज का त्रिपाठी गेस्ट हाउस पनकी बी ब्लॉक में रविवार को पेंशन दिवस शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ।

अमित कुमार त्रिवेदी

 कानपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।

 पनकी पेंशनर समाज ने त्रिपाठी गेस्ट हाउस बी ब्लॉक में रविवार को पेंशन दिवस शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि के रूप में किरन सिंह अपर निदेशक सीoजीoएचoएस विशिष्ट अतिथि इस्मत जहां शाखा प्रबंधक यूको बैंक अरमापुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसी दौरान संगठन के पदाधिकारीयों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह वह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा घोषित समस्त सुविधा दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है किसी प्रकार की असुविधा को तत्काल निराकरण कराया जाएगा साथ ही उन्होंने आश्वस्त कर जैविक दबाव के विषय में भ्रामक बातों का निराकरण किया गया तथा पनकी पेंशनर समाज द्वारा सौंप गए मांग पत्र पर शीघ्र नियम अनुसार निस्तारण कराया जाएगा वही पनकी पेंशनर समाज के अध्यक्ष साहबदीन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा देश में पेंशन लागू हुए 100 वर्ष हो चुके हैं वर्ष 1857 में ब्रिटेन से पेंशन की शुरुआत हुई थी लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 1920 में पूरे देश में पेंशन योजना लागू की गई थी सेवानिवृत्ति के पश्चात कई लोगों को पेंशन प्राप्त करने में कई कठिनाइयों के सामना करना पड़ा सेवानिवृत्ति के पश्चात तत्कालीन वित्त मंत्री डीए नवारा को भी पेंशन प्राप्त करने में काफी कठिनाई हुई इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की इसके बाद 17 दिसंबर 1982 को कोर्ट ने पेंशनरों के पक्ष में फैसला सुनाया उसी याद में पेंशनर दिवस आयोजित किया जाता।

 इसके उपरांत पनकी पेंशनर समाज के पदाधिकारी ने कार्यक्रम में आए पेंशनरों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बी आर प्रसाद ने किया 

      इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजबली यादव, पी न लाल,बीके माथुर, विजय बहादुर शर्मा, विजय कुमार तिवारी, श्याम जी यादव, हरनारायण सिंह, रामचंद्र वर्मा, पार्षद आरती त्रिपाठी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.