Tranding

पुलिस अवर निरीक्षकअपने कमरे में पाए गए मृत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

कुमारबाग ओपी थाना में पदस्थापित,नवप्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षक,प्रमोद कुमार मांझीअपने ही कमरे में मृत पाए गए। इस घटना से पूरे पुलिस महकने में मायूसी छा गई है।नवप्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षक,प्रमोद कुमार मांझी, कुछ दिनों से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे,दवा,इलाज चल रहा था,दोपहर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस लाइन में दरोगा को श्रद्धांजलि दिया गया। पुलिस अधीक्षक,डी अमरकेश,सदर एसडीपीओ,महताब आलम सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दिया।संवाददाता को घटना के संबंध में पता चला है कि मृत दरोगा छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मुसहरी गांव के रहने वाले थे, वह जिला के कुमार- बाग ओ पी में दो सालों से कार्यरत थे।ओपी प्रभारी, अनुज कुमार पांडे ने संवाददाता को बताया कि दरोगा प्रमोद कुमार मांझी दो सालों से कुमारबाह ओ पी में पदस्थापित थे,कुछ दिनों से उनका तबीयत खराब चल रहा था,उनके लीवर में शिकायत थी,रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए, सुबह जब वह नहीं जागे तो थाना के उनके स्टाफ को दरवाजा खोलने गए,लेकिन वह नहीं बोल रहे थे,जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। संवाददाता को सदर एसडीपीओ,महताबआलम ने बताया कि मृत्य दरोगा के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई,उसके बाद उनके परिजनों के साथ शव को उनके घर छपरा भेज दिया गया।यह घटना पुलिस महकमे के लिए बहुत ही दुखद है,इससे पूरे पुलिस मोहक्कमे को काफी क्षति पहुंची है।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.