Tranding

संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य--कार्तिकेय।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मानवाधिकार सहयोग संघ के प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक, बिहार प्रदेश महासचिव, कार्तिकेय कुमार मिश्रा के निवास स्थान,भगवती नगर में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता,जिलाध्यक्ष,तनवीर आलम ने किया जबकि संचालन,प्रदेशउपाध्यक्ष,विनय कुमार ने किया।बैठक में प्रदेशअध्यक्ष, डा.सर्फुदीन हुसैन ने जिला एवं प्रदेश कोर कमिटी बनाने का निर्देश दिया ताकि संगठन सभी स्तर पर मजबूत होकर कार्य कर सकें।बिहार प्रदेश महासचिव, कार्तिकेय कुमार मिश्रा ने सभी जिलों के प्रखंड कमिटी को जल्द से जल्द बनाने का अपील किया,साथ ही बिहार राज्य के समस्त जिलों में जल्द से जल्द जिलाध्यक्षों को मनोनित करने पर जोर दिया, जनसेवा कार्यक्रम एवं प्रदेश सम्मेलन के विषय में विस्तार से चर्चा किए।जिलाध्यक्ष, तनवीर आलम ने जिला कोर कमिटी की सूची प्रदेश कार्यकारिणी को प्रेषित कर संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को जागरुक किए।बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव सह विधि सलाहकार अधिवक्ता,रवि कुमार,जिला उपाध्यक्ष, मुमताजआलम,जिला सलाहकार,हैदर अली की मौजुदगी सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.