Tranding

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कई कार्यक्रम हुए आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जदयू नेत्री- - सह -अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष,सुरैयासहाब ने कहा कि उपभोक्ता की रक्षा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पूरे देश में कई वर्षों से लागू है। इसके अंतर्गत प्रारंभिक प्राप्त परंपरागत न्यायालयों से अलग उपभोक्ता विवाद प्रतिरोध अयोग के माध्यम से पीड़ित उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने उन्हें क्षतिपूर्ति दिलाने तथा दोषियों को दंडित करने की व्यवस्था इसमें की गई है।प्रत्येक नागरिक किसी न किसी रूप से उपभोक्ता की श्रेणी में आता है,यह संतोष प्रद है कि विगत वर्षों में उपभोक्ताओं में अपने अधिकारों के प्रति सजकता है, सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अभी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति पर्याप्त जागरुकता हेतु सार्थक एवं प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता महसूस हो रही है।उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जन चेतना विकसित करने हेतु आवश्यक प्रचार प्रसार के कार्यों में सरकार के साथ-साथ नागरिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सार्थक एवं प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जनचेतना विकसित करने हेतु आवश्यक प्रचार प्रसार के कार्यों में सरकार के साथ-साथ नागरिक संगठनों, की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।अतःआप जनसमूह से मैं आग्रह करती हूं कि उपभोक्ता आंदोलन के सुदूर व्रती ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन तक पहुंचने में सभी जनप्रतिनिधि,व्यक्ति,संगठन अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ताकि प्रत्येक उपभोक्ता के अधिकारों एवं हितों की रक्षा की जा सके।

समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक उपभोक्ता है,उपभोक्ताओं की इस गुणवत्ता के उत्पाद सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए,जिस गुणवत्ता का भरोसा विक्रेताओं और सेवा परदातों ने उपभोक्ताओं को दिया है, उत्पादक एवं सेवा प्रदाता कभी-कभी उसे गुणवत्ता की वस्तुओं एवं सेवाएं उपलब्ध नहीं करते हैं,जिससे वह विज्ञप्ति करते हैं।

उपभोक्ताअधिकारों का संरक्षण मात्रा कानून से ही संभव नहीं है,इसके लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की भी आवश्यकता पड़ती है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की अवसर पर उपभोक्ता जागृति के महत्वपूर्ण कार्य में भागीदारी हेतु जिला के बुद्धिजीवियों, स्वयंसेवी संगठनों,नागरिकों के सहयोग का आवाहन भी होनी चाहिए।इस अवसर पर मैं सभी उपभोक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं,साथ ही आशा करती हूं कि सभी उपभोक्ता अपने अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026