Tranding

भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय की मनायी गयी 162वीं जयंती।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

महान स्वतंत्रता सेनानी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय की 162 वीं जयंती शहर के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे मनाई गई। सर्वप्रथम पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भारत वर्ष की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले महान समाज सुधारक, वरिष्ठ अधिवक्ता, महान पत्रकार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता थे,जिन्हे महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया।

नेताओं ने कहा कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रता आंदोलन सहित पार्टी संगठन को सशक्त करने का काम किए थे तथा देश के लिए सर्वस्व त्याग करने वाले महापुरुष थे

 वे सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति व आत्मत्याग केअद्वितीय प्रतीक थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.