रिपोर्ट :विनोद विरोधी
अरवल, बिहार।
जिले के कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर आगामी दो फरवरी 2024 से लगने वाले शहीद जगदेव मेला समिति की बैठक स्थानीय कुशवाहा मार्केट कुर्था में मेला समिति के उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में मेला की सफलता के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील आम नागरिकों से किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अरवल से मिलकर मेला की स्वीकृति लेने पर विचार किया गया तथा एक शिष्टमंडल के रूप में मेला समिति की उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह यादव के नेतृत्व में भेंट करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो.उमाकांत राही के अलावे पवन कुमार मौर्य ,मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार नायक ,बृजनंदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.