Tranding

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन एवं सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में जिला कारागार,गोरखपुर में सज़ायाफ्ता कैदियों को आँखों का परीक्षण कर निर्धारित चश्मों का वितरण किया गया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन ह्यूमन राइट्स एवं सेवा ट्रस्ट के बैनर तले जिला कारागार परिसर ,गोरखपुर में सज़ायाफ्ता कैदियों को 25 दिसम्बर (क्रिसमस डे ) के उपलक्ष्य में आँखों का परीक्षण कर उनको चिकित्सक द्वारा निर्धारित चश्मों का वितरण किया गया।

केंद्रीय निर्देशन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष- इंडियन ह्यूमन राइट्स की गरिमयी उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री -पुष्पदंत जैन (उ0प्र0 सरकार) डॉ सत्या पाण्डेय पूर्व महापौर , शहाब हुसैन,चैयरमैन सेवा ट्रस्ट -नई दिल्ली ,जेल अधीक्षक डी के पाण्डेय मौजूद रहें। राज्य मंत्री (उ0प्र0) पुष्पदन्त जैन ने कहा  की मानव सेवा ही सच्ची सेवा है जो यह संगठन विगत कई वर्षों से करता चला आ रहा है। डॉ सत्या पाण्डेय ने बताया कि यह संगठन जिस प्रकार दिल से सेवा करता है यह गर्व की बात है।मानव सेवा इश्वरीय सेवा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी ने बताया किसौहार्द के वातावरण में एक व्यक्ति का मानवीय अधिकार दूसरे व्यक्ति पर कर्तव्य आरोपित करता है। कर्तव्य के अनुपालन को विधि के द्वारा सुनिश्चित कराया जाता है। इस प्रकार इनसे सामाजिक सौहार्द के लिए सभी प्रकार के सिद्धान्तों को प्रबलता प्राप्त होती है। मानवाधिकार प्राकृतिक अथवा सार्वभौम अधिकारों के रूप में संरक्षित हित है । सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक एवं मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहाब हुसैन बताया कि व्यक्ति को कभी भी मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहियें. मानव एक समुद्र के समान होती है. ऐसे में यदि इस सागर की कुछ बूंदे गंदी भी हो जाए तो पूरा समुद्र गंदा नहीं होता है. मनुष्य को हमेशा इसी मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए क्योंकि मानवता इंसान का सिर्फ एक अच्छा गुण ही नहीं बल्कि उसका धर्म ही होता है. सभी धर्मों में मानव सेवा को ईश्वर की सेवा बताया गया है. ऐसे में हर इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से, पूरी ईमानदारी के साथ न इंसान और जीवों की सेवा करे. आइए मानव सेवा के सही मायने जानने के लिए पढ़ते हैं सफलता के मंत्र.मानव सेवा से हमें अनेक पुण्य मिलती है सेवा करने से हमारी अच्छी इंद्रियां जागृत होती हैं। मानव सेवा धर्म की राह पर चलाने वाली सेवाएं इससे मनुष्य को दूसरों के प्रति सेवा करने का अवसर तथा अपने अंदर छिपे हुए भाव को दिखाने का अवसर मिलता है।

महासचिव शहाब हुसैन ने आई स्पेलिस्ट डॉ ज़ैद को बहुत बहुत मुबारकबाद,व धन्यवाद दिया जो इस नेक काम जेल में बंद कैदियों जिनमे महिलाओं, बालक ,व पुरषों आदि शामिल है उनको इस सौजन्य से चश्मा उपलब्ध कराया। अंत मे महानगर अध्यक्ष अनिल जैसवाल ने उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष,मो रज़ी अतिथि पुष्प दंत जैन,डॉ सत्या पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव शहाब हुसैन, डॉ ज़ैद, महानगर उपाध्यक्ष राजू शर्मा ,महानगर उपाध्यक्ष डॉ राशिद हुसैन, डॉक्टर तबरेज, पार्षद मन्नता लाल यादव, विकास राय दादा ,महानगर उपाध्यक्ष शादाब खान, मीडिया इंचार्ज सैयद रेहान, फैसल हुसैन,वरिष्ठ कारागार अधीक्षक डी के पाण्डेय व सभी जेल प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.