हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व विकलांग एसोसिएशन के सयुक्त तत्वावधान में कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज उनकी आवश्यकतानुसार 26 ट्राई साईकिल मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम के द्वारा वितरित कि गयी |
विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया| उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को आत्म निर्भर बनाने में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की भूमिका अहम है | समाज व सरकार को मिलकर दिव्यांगजन के पूनर्वास के लिए काम करना चाहिए| दिव्यांगजन का पूनर्वास हम सबकि पहली प्राथमिकता में शामिल होना चाहिये |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने अपने सम्बोधन मे सरकॎर कि योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है| दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं|जो दिव्यांगजन ट्राई साईकिल व अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते है वो तत्काल सम्पर्क कर सकते है| जिन दिव्यांगजन पेंशनर ने अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया है वो राशन कार्ड बनवा कर विभाग में जमा करवा दे जिससे उनकी पेंशन बाधित न हो|कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार,आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, बैभव दीक्षित आदि उपस्थित थे|
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.