Tranding

रयास इंडिया की बैठक सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत के मुख्यालय बर्रा 03 कानपुर नगर में एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे अपेक्षित सभी सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश द्विवेदी द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री उमेश द्विवेदी ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया, संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। और संगठन किस तरह से कार्य करेगा, इस पर भी ध्यानाकर्षण किया। वही सभी सदस्यों ने संगठन के विस्तार पर एक स्वर में सहमति जताई। और निर्णय लिया गया कि संगठन के सभी सदस्य एक दूसरे के लिए हर दुख सुख के साथी बनेंगे। और किसी भी प्रकार के अनैतिक एवम अवैध कार्यों से बचाव करेंगे। यदि फिर भी किसी प्रकार से उनको कोई परेशानी है, तो संगठन उनकी हर संभव मदद को तैयार रहेगा। जिसमे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति दी और समर्थन किया। वहीं बैठक में उपस्थित संगठन के कानपुर मंडल अध्यक्ष जय चौधरी ने अपने विचार प्रस्तुत किये, संगठन के कानपुर नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने भी संगठन के कार्यों में आ रही परेशानियों से अवगत करवाया, जिनके निराकरण पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने अवगत करवाया कि संगठन को सोशल मीडिया पर भी लाया जाए, और संगठन की प्रत्येक क्रिया कलाप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाय। वहीं संगठन में कानूनी सलाहकार ग्रूप के गठन पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से राजू सचान, आशीष दीक्षित, विराज श्रीवास्तव, संदीप सिंह, नवनीत यादव, हिमांशु संखवार, निखिल सिंह, संदीप अवस्थी, आशीष गुप्ता, गणेश शुक्ला, सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि आगामी रविवार को राजू सचान के कार्यालय तात्याटोपे नगर में सभी सदस्य उपस्थित होंगे। और सप्ताह में संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.