शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
ससुराल वालों ने 19 वर्षीय विवाहिता की दहेज हेतु उसकी हत्या कर शव को जला दिया, इसके बाद सभी घर छोड़कर फरार हो गए।
मृतिका की पहचान रिंकी उर्फ नेहा देवी की गला दबाकर हत्या करने एवं शव को गायब करने का मामला सामने आया है।मृतिका के पिता जो नरकटियागंज के जयप्रकाश नगर,वार्ड नंबर 12 निवासी, राजेंद्र शर्मा ने नवलपुर थाने में आवेदन देकर मृतिका के पति रामानंदशर्मा,भैसुर,पिंटूशर्मा, देवर,पप्पूशर्मा,ससुर,वीरेंद्र शर्मा तथा सास को नामजद अभियुक्त बनाया है।थाना अध्यक्ष,रणधीर कुमार भट्ट ने संवाददाता को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है,मृतिका के पिता का कहना है कि बीते 8 मई 2023 को रिंकी की शादी नवलपुर थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव निवासी, रामानंद शर्मा से हुई थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.