-राजकीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता आवश्यक : डीसी
- विद्यांजलि कार्यक्रम में गिरधरपुर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर में बुधवार को विद्यांजलि कार्यक्रम हुआ। वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रेरक प्रसंग, एकांकी प्रस्तुत किया। ज्ञान-विज्ञान के विविध कार्यक्रम से अपनी प्रतिभा दिखाई। अंकिता कुमार ने प्रथम, ईशा द्वितीय एवं गरिमा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
जिन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (डीसी) माध्यमिक
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय का समुचित विकास संभव हो सकेगा। इसके लिए सामंजस्य स्थापित करके विद्यालय प्रबंध समिति को कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह कुशल मार्गदर्शन में शिक्षा देने का प्रतिफल है। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रवक्ता अभिष्ठ देव पांडेय ने विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी परिश्रम से पढ़ाई करके अच्छे अंक से सफलता अर्जित करें। प्रवक्ता उपेंद्र यादव ने शिक्षा व पुलिस उप निरीक्षक रामेश्वर यादव ने सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
प्रधानाचार्य नीलम राय ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता ममता मिश्रा व साधना सिंह के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विज्ञान, गणित, अंग्रेजी में कक्षा नौ व 10 के बच्चों ने अपना ज्ञान दिखाया।
इस मौके पर अखिलेश्वर धर द्विवेदी, रमेश यादव, गोविंद्र, संजना, निधि सहित विद्यालय के शिक्षक, बच्चे व अनेक अभिभावक मौजूद रहे।
---------------------------------
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.