शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी ने एनएच 727 परअपने छापेमारी टीम के साथ,छापेमारी में स्क्रैप और साइकिल पार्ट्स लदे तीन ट्रक को जप्त किया है,साथ ही कागजात की कमी रहने से 2.5 लाख रुपया जुर्माना भी लगाया है। दो ट्रैकों पर कबाड़ का सामान लदा हुआ था, जिसका कोई ई वे बिल नहीं था,एक ट्रक पर साइकिल का स्पेयर पार्ट्स लदा हुआ था, जिसकी कोई कागज नहीं मिला,परमिट का समय खत्म हो गया था,इसी कारणवस वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी ने जुर्माने के रूप में ढाई लाख रुपया वसुला है।
वाणिज्य कर विभाग के छापेमारी टीम ने बेतिया,बगहा मोतिहारी एनएच पर वाहन जांच अभियान चलाया,इसी दौरान तीन ट्रैकों को पकड़ा गया, जिससे जुर्माने के रूप में ढाई लाख रुपया वसूला गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.